Hanuman Ansh Box Office: ‘धुरंधर 2’ भी नहीं कर पाई वो कमाल, जो ‘हनुमान अंश’ ने कर दिखाया

Bollywood News: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है।

रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म ने 32वें दिन ऐसा कलेक्शन किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म की कमाई धीमी रही, लेकिन बाद में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई।

32वें दिन 10 करोड़ की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 32वें दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। खास बात यह है कि फिल्म ने यह कमाई सोमवार यानी नॉन-हॉलिडे पर की है।

इस आंकड़े की तुलना अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से करें तो ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन और भी खास नजर आता है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 32वें दिन भारत में करीब 5.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। यानी 32वें दिन ‘हनुमान अंश’ की कमाई इससे करीब दोगुनी रही।

32 दिन में 132 करोड़ के पार पहुंची कमाई

‘हनुमान अंश’ का कुल नेट कलेक्शन 32 दिनों में 132.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया गया है।

इस लिहाज से फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

फिल्म में अभिनेता शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है। रिलीज के बाद से फिल्म को दर्शकों की ओर से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अभी भी जारी है।

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘हनुमान अंश’ की कमाई कहां तक पहुंचती है और क्या फिल्म अपने नाम कोई नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड दर्ज कर पाती है।

Also Read: ‘6 साल जेल में रहा, तब भी…’, मराठी बोलने पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को संजय दत्त का मजेदार जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.