बौद्धिक प्रतियोगिताएं में बिनावर की छात्राओं ने विज्ञान प्रश्न मंच में हासिल किया प्रथम स्थान
Bareilly News: सरस्वती विद्या मंदिर भोजीपुरा, बरेली में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं (5 से 7 सितंबर 2026 तक) सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें सरस्वती जन शिक्षा मंदिर बिनावर (बदायूं) की मेधावी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वंदना सभा के दौरान विद्यालय के कोषाध्यक्ष सत्यबाबू साहू ने विजेता छात्राओं को शील्ड व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि के पीछे विद्यालय के आचार्य कुलदीप शर्मा का विशेष मार्गदर्शन और अथक योगदान रहा। उनकी इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कोषाध्यक्ष जी द्वारा उन्हें भी मंच पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य सुरेश सिंह जी ने सभी विजेता छात्राओं को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ आगे भी सफलता के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: राजनीति में एंट्री करेगी बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी! बोलीं- ‘निश्चित रूप से चुनाव में उतरूंगी’

