ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या की वापसी, इंडिया ए का स्क्वॉड घोषित
India A Squad for Australia A Series: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। पुरुष चयन समिति ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी है। हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।
हार्दिक पिछले कुछ महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला आईपीएल में खेला था। इसके बाद जांघ की मांसपेशी में चोट के कारण वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके। इस दौरान वह लगातार अभ्यास करते रहे हैं।
देवदत्त पडिक्कल और गायकवाड़ संभालेंगे कप्तानी
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर 2026 से पहले मल्टी-डे मैच के साथ होगी। दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से खेला जाएगा। दोनों मैच पुडुच्चेरी में होंगे। इसके बाद 6, 9 और 11 अक्टूबर को तीन वनडे मुकाबले होंगे।
मल्टी-डे टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कमान संभालेंगे। पैर की चोट से वापसी कर रहे साई सुदर्शन को मल्टी-डे टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
भारत ए की दोनों टीमें
मल्टी-डे टीम: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य।
वनडे टीम: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, प्रभसिमरन सिंह, गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर।

