iPhone 18 Pro की कीमत ₹1.39 लाख से शुरू होने की उम्मीद, जानें फोल्डेबल Duo का प्राइस

iPhone Duo Price: Apple का बड़ा ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे शुरू होने वाला है। इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone, जिसे रिपोर्ट्स में iPhone Duo कहा जा रहा है, पेश किया जा सकता है। हालांकि, Apple ने अभी कीमत, नाम और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹1,39,900 हो सकती है। Pro Max की कीमत ₹1,54,900 से ₹1,59,900 के बीच रहने की उम्मीद है। मार्क गुरमन के अनुसार iPhone Duo का 256GB मॉडल करीब $2,000 (लगभग ₹1,90,500) से शुरू हो सकता है और टॉप स्टोरेज में कीमत करीब $3,000 (लगभग ₹2,85,500) तक जा सकती है।

फोल्डेबल iPhone में मिल सकते हैं ये फीचर्स

iPhone Duo में A20 Pro चिप, Apple का C2 मॉडेम और पीछे दो 48MP कैमरे मिलने की बात कही गई है। फ्रंट में 12MP कैमरा हो सकता है। मैग्नेटिक हिंज और Apple Pencil सपोर्ट भी मिल सकता है। इसकी बिक्री अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। रंगों में व्हाइट और डार्क ब्लू का विकल्प सामने आया है।

Pro मॉडल में कैमरा और डिस्प्ले अपग्रेड

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच OLED 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है। दोनों में छोटा Dynamic Island और अंडर-डिस्प्ले Face ID कंपोनेंट की संभावना है। ट्रिपल 48MP रियर कैमरा, 24MP फ्रंट कैमरा और A20 Pro चिप भी मिल सकती है।

Pro Max में Variable Aperture कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। दोनों मॉडल में 12GB तक RAM और C2 मॉडेम होने की उम्मीद है। इवेंट में नए Apple Watch और AirPods भी लॉन्च हो सकते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.