रोहित शर्मा के टीवी शो के प्रोमो पर बवाल, शिखर धवन वाली कहानी पर फैंस ने घेरा

Rohit Sharma TV Show: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे ओपनर रोहित शर्मा जल्द टीवी पर नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनका शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ 19 सितंबर से सोनी टीवी पर शुरू होगा। शो के एक एपिसोड में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी दिखाई देंगे।

सोनी टीवी ने इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एक मैच का किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं। रोहित के मुताबिक, वह गेंदबाजी कर रहे थे और सामने स्टीव स्मिथ थे। स्मिथ ने आगे आकर गेंद को पैड से रोक दिया, जिसके बाद रोहित ने अपील की। इसी दौरान दूसरे छोर पर मौजूद डेविड वॉर्नर से शिखर धवन ने कुछ बातचीत की।

वायरल वीडियो में विराट कोहली दिखे

रोहित की इस कहानी पर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ फैंस ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के साथ विराट कोहली बहस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शिखर धवन दिखाई नहीं देते। इसी वजह से कुछ यूजर्स रोहित को ट्रोल कर रहे हैं और उनकी बात को गलत बता रहे हैं।

वर्ल्ड कप 2027 पर रोहित की नजर

रोहित टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वह सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। वह 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी वनडे सीरीज प्रस्तावित है। रोहित का लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.