शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे तो साथ दिखा चीन का खास सुरक्षा घेरा, कार ने खींचा सबका ध्यान

Xi Jinping India Visit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार, 12 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे। उनका विमान पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। वह BRICS के 18वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। 2019 के बाद यह जिनपिंग की पहली भारत यात्रा है।

जिनपिंग के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और केंद्रीय कार्यालय के निदेशक कै क्यूई तथा पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी भी भारत आए हैं। चीन का एक बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ है।

Hongqi N701 बनी खास चर्चा

जिनपिंग की सुरक्षा में चीन की विशेष सुरक्षा टीम पहले ही दिल्ली पहुंच गई थी। उनके लिए चीन की खास Hongqi N701 आर्मर्ड लिमोजिन भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार में मजबूत आर्मर, बुलेटप्रूफ ग्लास और बुलेटप्रूफ टायर जैसे सुरक्षा फीचर हैं। इसे चीन के शीर्ष नेतृत्व के लिए तैयार किया गया है।

जिनपिंग विदेश यात्राओं में आम तौर पर Air China के Boeing 747-8 विशेष विमान का इस्तेमाल करते हैं। विमान को राष्ट्रपति की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाता है और इसमें संचार व सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम होते हैं।

15 हजार पुलिसकर्मी और 200 पैरामिलिट्री कंपनियां

जिनपिंग की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी गई है। होटल की मंजिल, छत और ग्राउंड फ्लोर तक सुरक्षा बढ़ाई गई है। कर्मचारियों का सत्यापन भी कराया गया है। एयरपोर्ट से होटल और भारत मंडपम तक संभावित रूट की रिहर्सल की गई है।

एक मीडिया चैनल के मुताबिक करीब 24 घंटे के दौरे के दौरान होटल के ऊपर अस्थायी नो-फ्लाई जोन और CBRN खतरों को लेकर विशेष जांच के इंतजाम हैं। BRICS के लिए करीब 15 हजार पुलिसकर्मी, 200 पैरामिलिटरी कंपनियां, 500 से ज्यादा CCTV कैमरे और 100 से अधिक K9 डॉग तैनात किए गए हैं। सीमा तनाव के बाद रिश्तों में सुधार की कोशिशों के बीच जिनपिंग की यह यात्रा कूटनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.