‘उस हार ने मुझे अंदर से तोड़ दिया…’, न्यूजीलैंड से मिली शिकस्त आज भी नहीं भूले विराट

Sports News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली ने अपने वर्ल्ड कप सफर से जुड़े कुछ मुश्किल पलों को याद किया।

कोहली ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार को अपने करियर के सबसे कठिन दौर में से एक बताया।

उन्होंने कहा कि उस नतीजे को स्वीकार करना उनके लिए बेहद मुश्किल था और वह कई महीनों तक इससे पूरी तरह उबर नहीं पाए थे।

2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल बारिश के कारण दो दिन तक चला था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 239/8 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल एक-एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

बाद में रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी ने पारी को संभाला, लेकिन भारत 221 रन पर ऑलआउट हो गया और न्यूजीलैंड ने 18 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

कोहली ने बताया कि बारिश के बाद अगले दिन नई गेंद से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मदद मिली।

उनके मुताबिक, मैच अगर उसी दिन पूरा होता तो परिस्थितियां अलग हो सकती थीं। हालांकि, अगले दिन न्यूजीलैंड ने परिस्थितियों का फायदा उठाया।

2023 फाइनल की हार भी रही दर्दनाक

कोहली ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का भी जिक्र किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में वह 54 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हें उम्मीद थी कि वह बड़ी पारी खेल सकते हैं।

Virat Kohli

लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत मैच हार गया। कोहली ने कहा कि इस हार को स्वीकार करना भी उनके लिए कई दिनों तक मुश्किल रहा।

इसके बावजूद उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के माहौल को सकारात्मक बताया और खिलाड़ियों के बीच तालमेल की तारीफ की।

2027 वर्ल्ड कप होगा आखिरी

विराट कोहली ने अब साफ कर दिया है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

उन्होंने कहा कि यही बात उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए प्रेरित कर रही है और वह खिताब जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार हैं। ICC ने भी कोहली के इस बयान की पुष्टि की है।

2027 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। यह कोहली का पांचवां वनडे वर्ल्ड कप होगा।

वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

Also Read: ‘अच्छे फैसले भूल जाएंगे, एक गलती याद रहेगी’, नए चीफ सेलेक्टर को गावस्कर की चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.