राहुल ने CEC पर उठाए सवाल, तो ज्ञानेश कुमार के बचाव में BJP ने उतारे 12 CM, जानें किसने क्या कहा?
Rahul Gandhi vs Gyanesh Kumar: राहुल गांधी और कांग्रेस के चुनाव आयोग (Election Commission) पर हमले के बीच भाजपा (BJP) ने रविवार को बड़ा जवाबी अभियान चलाया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बचाव में पार्टी ने 12 मुख्यमंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए उतारा। यह अभियान कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन से एक दिन पहले हुआ।
राहुल गांधी SIR को लेकर ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि SIR से जुड़े फैसले सभी तीन चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए। भाजपा ने इसी स्पष्टीकरण को आधार बनाकर कांग्रेस पर संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का आरोप लगाया।
12 मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा?
- महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कोई वोट चोरी नहीं हुआ, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है।” उन्होंने राहुल पर संस्थाओं को बदनाम कर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
- UP के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष ने SIR को लेकर भ्रम फैलाया है और उसे जनता से माफी मांगनी चाहिए।
- असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने INDIA गठबंधन को “हारे हुए लोगों का गठबंधन” बताया और कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
- बिहार के CM सम्राट चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची की सफाई जरूरी है और अब बूथ कैप्चरिंग का दौर नहीं रहा।
- उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सवाल पूछना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन आंतरिक चर्चा के नोट को अंतिम फैसला बताना गलत है।
- राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनावी हार छिपाने के लिए SIR को लेकर झूठ फैला रहा है।
- छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
- दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने Rahul Gandhi और कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगाकर संस्थाओं पर भरोसा कमजोर करने का आरोप लगाया।
- हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
- मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
- गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस पर चुनावी नतीजों के हिसाब से चुनाव आयोग को लेकर अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप लगाया।
- पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने SIR पर कांग्रेस के रुख को लेकर सवाल उठाए और कहा कि चुनाव आयोग के फैसले सामूहिक रूप से लिए गए।
उधर, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने सोमवार के प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर 1,000 से ज्यादा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ बैठक की। राहुल गांधी ने भी X पर अपने पोस्ट के जरिए संकेत दिया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है।
यानी एक तरफ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) तथा SIR को लेकर मोर्चा खोल रखा है, तो दूसरी तरफ भाजपा ने 12 मुख्यमंत्रियों के जरिए एक साथ पलटवार किया है। चुनाव आयोग की भूमिका और SIR को लेकर दोनों पक्षों के बीच सियासी टकराव अब और तेज हो गया है।

