आजमगढ़ में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला तेजाब, दो साल पहले ही हुई थी लव मैरिज

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में पति-पत्नी के विवाद से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। आजमगढ़ में पत्नी पर पति के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने का आरोप है, जबकि हरदोई में प्रेमी के साथ गई महिला के लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच हिंसक विवाद हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

आजमगढ़ में पत्नी गिरफ्तार

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो सिधारीगंज गांव में 26 सितंबर को मुकेश पांडेय ससुराल पहुंचा था। मुकेश कोहड़ौरा गांव का रहने वाला है और नासिक में निजी नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी शादी शिवांगी से हुई थी और दोनों की एक बेटी है। आरोप है कि विवाद के दौरान शिवांगी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया।

मुकेश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 27 सितंबर को शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल तेजाब की बोतल भी बरामद हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को देख रही है।  

हरदोई में भी विवाद के बाद मारपीट

हरदोई के सांडी कस्बे के मुंशीगंज में करीब तीन महीने पहले तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला गुरुवार को पति के घर लौटी। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। महिला ने पति पर मारपीट और दांत से नाक काटने का आरोप लगाया। वहीं सास ने बहू पर बेटे के प्राइवेट पार्ट में काटने और सिर फर्श पर पटकने का आरोप लगाया।

पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। 

Also Read: CEC ज्ञानेश कुमार के आगरा घर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट-दीवार पर पोती कालिख 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.