Lucknow News: बेहता नाले में डूबा किसान, छह घंटे बाद मिला किसान का शव
Lucknow News: जानवरों के लिए चारा लेने गया वृद्ध किसान गांव के पास से निकले बेहता नाले में डूब गया। देर शाम तक जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसान का शव बेहता नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौना निवासी वृद्ध किसान कमलेश (60) देर शाम करीब 6 बजे मंगलवार को अपने जानवरों के लिये बेहता नाला पार कर हरा चारा लेने गया था। बेहता नाला पार करते समय किसान डूब गया। जब किसान काफी खोजबीन परिवारीजनों ने की तो किसान के चप्पल बेहता नाले के किनारे मिले। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसान को बेहता नाले में ढूंढने का काफी देर तक प्रयास किया। जब कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने गोताखोरों की सहायता ली। गोताखोरों ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब देर रात करीब साढ़े 11 बजे खेत से करीब 200 मीटर की दूरी पर किसान का शव बरामद किया। रहीमाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
रिपोर्ट- सुरेन्द्र कुमार
Also Read: तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने पकड़ी तीन हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स

