लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में गार्ड करेंगे मरीजों का ECG, CMS ने जारी किया आदेश

Lucknow News: लखनऊ के लोकबंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल में गार्ड और वार्ड बॉय को मरीजों का ECG करने के निर्देश देने का मामला सामने आया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) की ओर से 29 सितंबर को जारी आदेश में गार्ड मानवेंद्र सिंह और वार्ड बॉय विमलेश कुमार को 30 सितंबर से ECG कक्ष में प्रशिक्षण लेने को कहा गया है। आदेश के मुताबिक, दोनों को अगले निर्देश तक वहां आने वाले मरीजों का ECG करना होगा। यह आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

CMS बोले, स्टेमी कार्यक्रम के तहत दी जा रही ट्रेनिंग

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आदेश में दोनों कर्मचारियों को ECG कक्ष में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण लेने और मरीजों का ECG करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के सामने आने के बाद अस्पताल में कर्मचारियों की जिम्मेदारी और मरीजों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में गार्ड करेंगे मरीजों का ECG, CMS ने जारी किया आदेश

आदेश जारी करने वाले लोकबंधु अस्पताल के CMS अमिताव श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेमी कार्यक्रम के तहत सभी स्टाफ को ECG की ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किया गया है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि आदेश में सिर्फ दो कर्मचारियों के नाम ही क्यों शामिल किए गए हैं, तो वह इसका सटीक जवाब नहीं दे सके।

DG मेडिकल हेल्थ ने जताई असहमति

मामले पर DG मेडिकल हेल्थ डॉ. पवन अरुण ने कहा कि उन्हें अभी इस आदेश की जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गार्ड को ECG करने के लिए कहना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक, अस्पताल प्रशासन से बातचीत करने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

फिलहाल, अस्पताल प्रशासन के आदेश और उस पर उठ रहे सवालों के बीच DG मेडिकल हेल्थ की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Also Read: ‘सुरक्षा हटा दी तो भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगेगी’, कानून-व्यवस्था पर CM योगी का बड़ा बयान 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.