BJP SC मोर्चा की नई UP टीम घोषित, कौशल किशोर के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

UP BJP SC Morcha New Team 2026: भाजपा ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में मोहनलालगंज के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे विकास किशोर (Vikas Kishore) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 12 प्रदेश उपाध्यक्ष और 4 प्रदेश महामंत्री शामिल हैं।

विकास किशोर के अलावा अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्धा, हरीराम रावत, आदेश कोरी और अनिता सिद्धार्थ को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

4 प्रदेश महामंत्री, 12 मंत्री बनाए गए

प्रदेश महामंत्री के पद पर पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश मंत्री के पद पर नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज जाजौरा, उषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, डॉ. हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार और पुरुषोत्तम जाटव को जगह मिली है।

संगठन में वित्तीय और मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। धीरज प्रधान वाल्मीकि को कोषाध्यक्ष, राहुल सोनकर और रोहित चौधरी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। शुभम सोनकर को मीडिया संयोजक, जितेंद्र सोनकर और राजेंद्र कुमार श्रीवास को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

सोशल मीडिया और शोध विभाग में भी नियुक्तियां

अपराजिता सिंह को सोशल मीडिया संयोजक, जबकि अनुज नाग और सूरज सोनकर को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। डॉ. विनोद कुमार कनौजिया को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख और संजय सिंह व अश्विनी वाल्मीकि को शोध विभाग का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

छह क्षेत्रों में नए अध्यक्ष

UP BJP SC Morcha New Team: भाजपा SC मोर्चा ने प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों के लिए भी क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें पश्चिम क्षेत्र में अखिल कुमार, ब्रज में विशाल वाल्मीकि, कानपुर में सलिल श्रीवास, अवध में अरुण रावत, काशी में शैलेश राम और गोरखपुर में विजय सोनकर को जिम्मेदारी मिली है।

पूरी प्रमुख सूची

  • प्रदेश उपाध्यक्ष: विकास किशोर, अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्धा, हरीराम रावत, आदेश कोरी, अनिता सिद्धार्थ
  • प्रदेश महामंत्री: पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव, परदेशी रविदास
  • प्रदेश मंत्री: नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज जाजौरा, उषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, डॉ. हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार, पुरुषोत्तम जाटव
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष: अखिल कुमार (पश्चिम), विशाल वाल्मीकि (ब्रज), सलिल श्रीवास (कानपुर), अरुण रावत (अवध), शैलेश राम (काशी), विजय सोनकर (गोरखपुर)

Also Read: बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गर्माई यूपी की सियासत, बोले- अखिलेश के बिना सब सूना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.