बरेली पुलिस लाइन में एसएसपी ने बापू व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Bareilly News: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बरेली स्थित क्वार्टर गार्द में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय सलामी के बाद एसएसपी द्वारा सभी को राष्ट्रीय सेवा व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

समारोह के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री की ओर से प्राप्त पदकों व नकद पुरस्कारों का वितरण किया गया।

बरेली पुलिस लाइन में एसएसपी ने बापू व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी

कमलेश कुमार (उप-निरीक्षक यातायात): गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’।

नन्द किशोर दिवाकर (मुख्य आरक्षी, अंगुष्ठ छाप प्रकोष्ठ): गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’।

मनवीर सिंह (मुख्य आरक्षी, कार्यालय क्षेत्राधिकारी फरीदपुर): गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’।

सरफराज अहमद (आरक्षी, थाना शाही): मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र एवं 25,000 रुपये नगद पुरस्कार। (थाना शाही क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के बहुचर्चित मामलों के अनावरण व सीरियल किलर की गिरफ्तारी में अहम भूमिका के लिए)।

शेखर वर्मा (आरक्षी, यूपी-112 बरेली): मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र एवं 25,000 रुपये नगद पुरस्कार। (शाही थाने में तैनाती के दौरान सीरियल किलर केस के अनावरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए)।

बरेली पुलिस लाइन में एसएसपी ने बापू व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा जनपद में कार्यरत 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों भगत सिंह, हरिओम सिंह, विक्की कश्यप, मनोज भारती, मो. मुनववर, रामौतार, कुशलपाल, अजीत सिंह, राजेश राणा, मो. ताजिम, गणेश गोस्वामी, राम आसरे, छत्रपाल सिंह, नन्दलाल एवं जमुना प्रसाद को कम्बल, फल व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत पूरे पुलिस बल में मिठाई का वितरण हुआ।

इस अवसर पर एसपी यातायात मो. अकमल खान, एएसपी/क्षेत्राधिकारी लाइन शिवम आशुतोष, सीओ सिटी द्वितीय नितिन कुमार, सीओ यातायात अंजनी कुमार तिवारी, डीएसपी इंटेलिजेंस विजय कुमार राना, सीओ बरेली सुनील कुमार सहित यूपी-112, सीसीटीएनएस, रेडियो, परिवहन और चुनाव सेल जैसी सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन एएसपी/सीओ लाइन शिवम आशुतोष सिंह ने किया, जबकि पूरे कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) हरमीत सिंह द्वारा संपन्न कराया गया।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: PM मोदी से वीडियो कॉल पर भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- मैं हनुमान चालीसा पढ़ता रहा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.