बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का क्रेज, डायरेक्टर की पत्नी शिवालिका ओबेरॉय हुईं इमोशनल, बोलीं- जब बात फैमिली की हो…
Bollywood News: 2 अक्टूबर को अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।
रिलीज के मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उनके सफर और मेहनत की तारीफ की।
शिवालिका ओबेरॉय ने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के सेट की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि उन्होंने फिल्म के पीछे का सपना, मेहनत और कई बेचैन रातें करीब से देखी हैं।
उन्होंने कहा कि अब दुनिया वही देखने जा रही है, जिसे उन्होंने बेहद करीब से महसूस किया है।
शिवालिका ने आगे लिखा कि अगर दर्शकों ने ‘दृश्यम’ देखी है तो वे पहले से जानते हैं कि जब बात परिवार की हो तो उनके पति मजाक नहीं करते।
फिल्म में ये कलाकार आए नजर
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में प्रकाश राज, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता, श्रेया सरन और रजत कपूर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
फिल्म की कहानी विजय सलगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।
सात साल बाद परिवार अपनी जिंदगी को सामान्य तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ऐसे हालात पैदा होते हैं, जिनसे पुराने राज दोबारा सामने आने का खतरा पैदा हो जाता है।
यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ की हिंदी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है। इससे पहले ‘दृश्यम’ की कहानी तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रीमेक हो चुकी है।
अजय देवगन पहले ही कह चुके हैं कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ से बेहतर है।
रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के बीच अब फिल्म को लेकर उनकी इस बात की भी चर्चा हो रही है।
Also Read: Bollywood News: नुसरत भरूचा के साथ हुआ हादसा, चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

