एंबुलेंस कर्मचारियों का हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन, तत्काल बहाली की उठाई मांग

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी नौकरी में वापसी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने वर्ष 2021 में हटाए गए लगभग 9,000 एंबुलेंस चालकों और तकनीकी स्टाफ की अविलंब बहाली की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है।

उल्लेखनीय है कि साल 2021 में प्रदेश में एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली एजेंसी ‘GVK EMRI’ को बदल दिया गया था। ठेका बदलने और आपसी विवादों के चलते 9,000 कर्मचारियों को सेवामुक्त कर दिया गया था। तब से ये सभी कर्मचारी निरंतर रोजगार के लिए संघर्षरत हैं और सरकार से पुनर्बहाली की गुहार लगा रहे हैं।

प्रमुख मांगें और कर्मचारियों का पक्ष

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में उन्होंने जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की थी। इसके बावजूद संचालन संस्था बदलते ही उन्हें एकाएक बिना किसी नोटिस के नौकरी से बाहर कर दिया गया। अचानक हुई इस छंटनी के कारण हजारों परिवारों के सामने गहरा आर्थिक और रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

कर्मचारियों ने सरकार से मानवीय आधार पर तुरंत सभी 9,000 पदों पर बहाली की मांग की है। साथ ही आगाह किया है कि यदि उनकी जायज मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करने को मजबूर होंगे।

Also Read: बरेली पुलिस लाइन में एसएसपी ने बापू व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.