लखनऊ में नाबालिग किशोरी को कार से ले गया युवक, पांच लोगों पर केस दर्ज

Lucknow News: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में 17 साल से कम उम्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर कार से ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

मां के घर से निकलते ही किशोरी को ले जाने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे किशोरी की मां कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान मलिहाबाद के नई बस्ती निवासी साहिल चार पहिया वाहन से वहां पहुंचा। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

काफी तलाश करने के बाद भी परिजनों को किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और आरोपितों के घर पहुंचे।

परिजनों से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि किशोरी के बारे में पूछताछ करने पहुंचे परिजनों के साथ सद्दाम, असलम, दिलदार और शमशाद ने गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्हें मारपीट करने की धमकी भी दी गई। परिजनों का कहना है कि आरोपितों ने किशोरी को वापस करने से इनकार किया और दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पारा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने साहिल, सद्दाम, असलम, दिलदार और शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: लखनऊ में मां की हत्या का बनाया प्लान, ऑनलाइन मंगाया रिंच, डायरी में लिखे थे एक-एक स्टेप 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.