‘सिंदूर-शादी पर सलाह नहीं चाहिए’, गोविंदा संग रिश्ते की चर्चा पर भड़कीं कोमल रानी
Bollywood News: गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब कोमल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा, जो गोविंदा के साथ उनकी नजदीकियों और निजी जिंदगी पर सवाल उठा रहे हैं।
कोमल ने कहा कि वह और गोविंदा साथ काम कर रहे हैं और आगे भी सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर आएंगे।
कोमल ने 2 अक्टूबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि कुछ सेलेब्स गोविंदा और उनकी निजी जिंदगी और चरित्र पर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी कर रहे हैं।
कोमल ने सवाल किया कि उनकी निजी जिंदगी अचानक इतनी बड़ी सार्वजनिक चर्चा क्यों बन गई है।
उन्होंने कहा कि गोविंदा के साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में जाना शर्म की बात या राष्ट्रीय मुद्दा कैसे हो गया।
कोमल ने यह भी कहा कि दोनों ने अपनी फिल्म ‘रूपा’ का ऐलान किया है, किसी रोमांटिक अफेयर का नहीं।
सिंदूर और शादी पर भी दिया जवाब
कोमल का यह बयान उस विवाद के बीच आया है, जब गोविंदा के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान उनकी मांग में सिंदूर नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते और कथित शादी को लेकर अटकलें तेज हुई थीं।
हालांकि, सिंदूर को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए और इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसके बाद दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर कोमल के सिंदूर को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल को लेकर भी टिप्पणी की थी।
दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह पर निशाना
कोमल ने अपने जवाब में बिना नाम लिए उन अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा, जो उनके मुताबिक उनके और गोविंदा के रिश्ते पर टिप्पणी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें सिंदूर, शादी, भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर किसी से सलाह लेने की जरूरत नहीं है।
कोमल ने अपने पोस्ट में कुछ सेलेब्स पर अपने निजी और वैवाहिक अनुभवों की निराशा दूसरों पर निकालने का आरोप भी लगाया और चेतावनी दी कि उन्हें उकसाना बंद करना चाहिए, वरना उनका अपना अतीत भी सामने आ सकता है।
रिपोर्टों में उनके इस बयान को दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह की टिप्पणियों से जोड़कर देखा गया है।
वहीं, गोविंदा ने पहले कोमल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए दोनों के बीच पेशेवर संबंध की बात कही थी।
उनका कहना है कि दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ के सिलसिले में साथ नजर आ रहे हैं।
Also Read: वही नैन-नक्श, मस्कुलर बॉडी और स्वैग, सलमान खान का हमशक्ल कौन?

