वही नैन-नक्श, मस्कुलर बॉडी और स्वैग, सलमान खान का हमशक्ल कौन?

Bollywood News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक यंग और हैंडसम लड़के की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

उनका लुक देखकर कई लोग उन्हें सलमान खान की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। वही नैन-नक्श, मस्कुलर बॉडी और स्टाइल देखकर इंटरनेट पर लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह शख्स कौन है।

दरअसल, वायरल हो रहे इस लड़के का नाम सुफियान नाडियाडवाला है। सुफियान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान के छोटे बेटे हैं।

सुफियान हाल ही में फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में अपने पिता साजिद नाडियाडवाला के साथ पहुंचे थे।

इस दौरान उनके लुक्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया। उनकी मस्कुलर बॉडी, चेहरे के नैन-नक्श और स्टाइल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना सलमान खान से करने लगे।

यंग सलमान से हो रही तुलना

सुफियान के लुक्स के साथ उनकी बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल भी लोगों को सलमान खान की याद दिला रही है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें सलमान के जवानी के दिनों का यंग वर्जन बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स उन्हें 90 के दशक के सलमान जैसा बता रहे हैं।

Sufiyan Nadiadwala

हालांकि, सुफियान फिलहाल फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी में नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं और फिलहाल बॉलीवुड में एंट्री का उनका कोई प्लान नहीं है।

सलमान और साजिद की पुरानी दोस्ती

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों एक-दूसरे को भाई मानते हैं। साजिद और सलमान ने ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

ऐसे में साजिद के बेटे सुफियान का सलमान जैसा लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read: ‘हनुमान अंश’ का तेलुगु में भी दिखेगा जलवा, 400 करोड़ पार करने के बाद रिलीज डेट का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.