‘मुझे हथकड़ी पहनाई तो पिता रो रहे थे’, संजय दत्त ने जेल के मुश्किल दिनों को किया याद
Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अपने जीवन के उस दौर को याद किया, जब उन्हें गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के मामले में जेल जाना पड़ा था।
एक टॉक शो में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पहली बार हथकड़ी लगाए जाने पर उनके पिता और अभिनेता सुनील दत्त भावुक हो गए थे।
संजय दत्त ने बताया कि जब पुलिस पहली बार उन्हें हथकड़ी पहनाने पहुंची, तो उनके पिता सदमे में आ गए थे।
उनकी आंखों में आंसू थे और उन्होंने पुलिस से पूछा था कि वे उनके बेटे के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं।
संजय ने बताया कि उन्होंने पिता को गले लगाकर समझाया कि यह केवल कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है और उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना से वह खुद भी अंदर से टूट रहे थे, लेकिन पिता के सामने मजबूत बने रहना चाहते थे।
जेल में नहीं टूटे संजय दत्त
शो के दौरान संजय दत्त ने कहा कि जेल में अधिकारियों को लगता था कि उनसे सेलिब्रिटी होने से जुड़ी सुविधाएं छीनकर उन्हें मानसिक रूप से तोड़ा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जेल की परिस्थितियों और तानों के बावजूद उन्होंने खुद को संभाले रखा।
संजय ने यह भी बताया कि एक अधिकारी ने उनसे कहा था कि जेल में उन्हें सिगरेट नहीं मिलेगी।
इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वहां बीड़ी तो मिलेगी। उनके मुताबिक, अधिकारियों को हैरानी होती थी कि मुश्किल हालात में भी वह सामान्य बने रहे।
बातचीत के दौरान संजय ने आत्महत्या के विचार आने से जुड़े सवाल पर इनकार किया।
उन्होंने कहा कि परिवार को हुई तकलीफ का उन्हें एहसास था, लेकिन उन्होंने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया।
Also Read: ‘सिंदूर-शादी पर सलाह नहीं चाहिए’, गोविंदा संग रिश्ते की चर्चा पर भड़कीं कोमल रानी

