यूपी से राज्यसभा के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार, हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का नाम नहीं

Delhi News: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी की ओर से धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्याशंकर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी की इस सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं, राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों में शामिल हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है।

बीजेपी की ओर से जारी सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। वहीं, उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं।

Rajya Sabha Election

OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं। धर्मपाल सिंह लोधी बिरादरी से आते हैं। वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

8 सीटों पर बीजेपी का दावा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीजेपी की मौजूदा संख्या के आधार पर पार्टी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की स्थिति में है।

इससे पहले पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया था और कई नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव में कुल 10 सीटों पर मुकाबला होना है। समाजवादी पार्टी पहले ही रामगोपाल यादव और धन्नराज परिमल नथवानी  को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

ऐसे में यूपी की राज्यसभा सीटों का चुनाव सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है।

Also Read: CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ECI से मांगा जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.