‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं’, मीका सिंह ने बताया क्यों है इस देश से लगाव
Bollywood News: सिंगर मीका सिंह ने अभिनेता-सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर चल रही बहस के बीच पाकिस्तान और वहां के लोगों को लेकर अपनी राय रखी है।
एक इंटरव्यू में मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदारजी 3’ के प्रमोशन और बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर सवाल उठाए।
इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान के लोगों और वहां के मुसलमानों को लेकर भी टिप्पणी की।
मीका से जब पूछा गया कि वह दिलजीत पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि खुद पाकिस्तान में परफॉर्म कर चुके हैं, तो उन्होंने कहा कि जब वह पाकिस्तान गए थे, उसके बाद उरी हमला हुआ था।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेना पड़ता है और कोई व्यक्ति छिपकर वहां नहीं जाता।
मीका ने कहा कि पाकिस्तान में जाकर प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्म करने और किसी चीज को प्रमोट करने में फर्क है।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी कलाकार भारत आते हैं और बॉलीवुड में उन्हें सम्मान दिया जाता है।
गुरुद्वारों से जुड़ा बताया पाकिस्तान से लगाव
मीका ने पाकिस्तान से अपने लगाव की वजह बताते हुए ननकाना साहिब और पंजा साहिब जैसे गुरुद्वारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनसे सिख समुदाय की गहरी आस्था जुड़ी है।
मीका ने बताया कि जब वह पाकिस्तान गए तो वहां कई मुस्लिम लोगों को गुरुद्वारों की सेवा और सफाई करते देखा।
मीका ने कहा कि पाकिस्तान बुरा नहीं है और वहां के लोग भी बुरे नहीं हैं। इसी दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि भारत में पाकिस्तान के मुसलमानों को लेकर अलग नजरिया क्यों है।
जबकि दुबई के मुसलमानों को लेकर ऐसा नजरिया नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें आज तक समझ नहीं आई।
Also Read: ‘किंग’ में 15 साल बाद साथ दिखेंगे शाहरुख खान और करीना कपूर, स्पेशल गाने में आएगी जोड़ी

