‘किंग’ में 15 साल बाद साथ दिखेंगे शाहरुख खान और करीना कपूर, स्पेशल गाने में आएगी जोड़ी

Bollywood News: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर खान फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस करती नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख और करीना की जोड़ी करीब 15 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी।

दोनों को आखिरी बार 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘रा.वन’ में साथ देखा गया था। इससे पहले यह जोड़ी ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘अशोका’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर ‘किंग’ में ‘डैडी कूल’ नाम के एक स्पेशल गाने का हिस्सा बन सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस गाने में वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गाने की शूटिंग के लिए करीना ने करीब पांच दिन का समय दिया है और इसे बड़े स्तर पर फिल्माया जाएगा।

‘डैडी कूल’ को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। गाने में एक भारतीय और एक इंटरनेशनल कलाकार के भी शामिल होने की चर्चा है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

2 नवंबर के आसपास मिल सकता है नया अपडेट

रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स शाहरुख खान के जन्मदिन 2 नवंबर के आसपास ‘किंग’ से जुड़ा कोई नया कंटेंट जारी कर सकते हैं।

हालांकि, करीना की एंट्री, गाने और रिलीज से जुड़े इन अपडेट्स पर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है।

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और फिल्म से शाहरुख की बेटी सुहाना खान का थिएट्रिकल डेब्यू भी होने जा रहा है।

Also Read: Drishyam 3 Box Office: चार दिन में ही अजय देवगन की फिल्म ने दुनियाभर में मचा दिया धमाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.