IND vs WI: बदल गई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sports News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा।

वनडे सीरीज के बाद T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान, खिलाड़ी और खेलने का अंदाज बदला हुआ नजर आएगा। ऐसे में पहले मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI को लेकर भी चर्चा तेज है।

T20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। ओपनिंग की बात करें तो अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, लेकिन पहले T20 में उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिलेगी या नहीं, यह देखना होगा।

इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल खेल सकते हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना है।

 

IND vs WI

भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और कुलदीप यादव।

लखनऊ में भारत का शानदार रिकॉर्ड

लखनऊ में भारतीय टीम अब तक तीन T20I मुकाबले खेल चुकी है और तीनों में जीत दर्ज की है। इनमें एक मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ भी रहा है।

यानी दोनों टीमें लखनऊ में दूसरी बार T20I में आमने-सामने होंगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह 32वां T20 मुकाबला होगा। इससे पहले 31 मैचों में भारत ने 20 और वेस्टइंडीज ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

Also Read: Lucknow News: भारत-वेस्टइंडीज T20 पर बाढ़ का साया, इकाना स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का पानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.