रणजी खेलना चाहते थे सूर्यकुमार यादव, फिर भी मुंबई की टीम में नहीं मिली जगह

Sports News: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पूरे सीजन में मुंबई के लिए खेलना चाहते थे, लेकिन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सीजन के पहले मुकाबले के लिए टीम में शामिल नहीं किया।

सूर्यकुमार ने चयन समिति को अपनी उपलब्धता की जानकारी भी दी थी, इसके बावजूद उन्हें चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए नहीं चुना गया।

मुंबई के मुख्य चयनकर्ता राजेश पवार ने सूर्यकुमार को टीम में नहीं चुने जाने की वजह बताई।

उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार पिछले करीब 18 महीने से रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेले हैं और चयनकर्ता चाहते हैं कि वह पहले कुछ मैच खेलकर लय हासिल करें।

पवार ने कहा कि सूर्यकुमार मुंबई के लिए बड़े मैचों के खिलाड़ी और शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

Suryakumar Yadav

हालांकि, टीम में वापसी से पहले उन्हें कुछ रेड-बॉल मुकाबले खेलने की जरूरत है।

आयुष म्हात्रे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई ने सिद्धेश लाड को कप्तान बनाया है, जबकि 19 वर्षीय आयुष म्हात्रे को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। मुंबई चयनकर्ता उन्हें भविष्य के नेतृत्व विकल्प के तौर पर तैयार करने की दिशा में भी देख रहे हैं।

मुंबई की टीम में यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, मुशीर खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम अपने रणजी अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में करेगी।

मुंबई रणजी टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमाले।

Also Read: IND vs WI: बदल गई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Get real time updates directly on you device, subscribe now.