बीजेपी की मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे हैं, विपक्ष के प्रदर्शन पर संबित पात्रा का तीखा प्रहार
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा निर्वाचन सदन की ओर किए जा रहे विरोध मार्च के बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी को किसी अधिकारी का संरक्षण नहीं प्राप्त है, बल्कि उन पर ‘विघ्नहर्ता’ भगवान गणेश का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने विवेक और बुद्धि से यह अच्छी तरह समझती है कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार और राष्ट्रविरोधी तत्वों का साथ देने वालों को दरकिनार कर देश का मान बढ़ाने वाली नेतृत्व शक्ति को चुनना है।
पात्रा ने कांग्रेस नेतृत्व पर संवैधानिक ढांचों की साख पर चोट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से स्थापित करने के तमाम प्रयास विफल होने के बाद अब लोकतांत्रिक संस्थाओं, न्यायपालिका, सेना और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने फॉर्म-6 से जुड़े भ्रम को खारिज करते हुए कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि केवल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) हेतु एक घोषणापत्र जोड़ा गया है।
#WATCH | Delhi: Ahead of INDIA bloc MPs' protest march to ECI, BJP National Spokesperson and MP Sambit Patra says, "It is not Gyanesh ji, but Ganesh ji, who is helping us. BJP is being helped by Ganesh ji – the God of wisdom, knowledge and sense; not Gyanesh ji. People of India… pic.twitter.com/hafKlReIi6
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दूसरी ओर, संसद मार्ग से चुनाव आयोग के दफ़्तर की तरफ बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को जब पुलिस बल ने आगे बढ़ने से रोक दिया, तो वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया। इस घटनाक्रम के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर पहुँचकर विरोध दर्ज कराने लगे। विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निरस्त करने की माँग कर रहे हैं।
Also Read: बिहार में छिपा था प्रयागराज का 50 हजार का इनामी, STF ने घेराबंदी कर दबोचा

