लखनऊ में योग करने वालों की मांग पर सुरेश खन्ना ने लिया संज्ञान, पार्क में बनेगा योग चबूतरा
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को अलीगंज सेक्टर-ई स्थित एकता योग पार्क, जिसे पंप वाला पार्क भी कहा जाता है, में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
योग करने वालों की मांग पर तत्काल निर्देश
हर मंगलवार चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पार्क में नियमित योगाभ्यास करने वाले लोगों ने योग के लिए चबूतरा बनवाने की मांग मंत्री के सामने रखी।
सुरेश खन्ना ने इस मांग का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को पार्क में योग चबूतरे का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इससे पार्क में नियमित योग करने वाले नागरिकों को अभ्यास के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा।
हरियाली बढ़ाने पर जोर
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नियमित पौधारोपण से शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी योगदान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार पौधारोपण का क्रम जारी रखा जा रहा है। अभियान के जरिए शहर में अधिक हरियाली विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
Also Read: UP में बाढ़-बारिश से बिगड़े हालात, आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने CM योगी को पत्र लिखकर की मुआवजे की मांग

