Bareilly News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Bareilly News: बरेली जिले की कोतवाली आंवला पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी संजय (उम्र 42 वर्ष), निवासी जहांगीराबाद (बुलंदशहर), हाल निवासी सनौथ (थाना भौरगढ़, दिल्ली) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा संख्या 471/26 पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उप-निरीक्षक होराम सिंह, कांस्टेबल यमेन्द्र कुमार और प्रिंस कम्बोज की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त संजय कहीं भागने की फिराक में आंवला स्टेशन की तरफ जा रहा है। सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी की और सुबह करीब 7:59 बजे अभियुक्त को स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। आंवला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में अहम सफलता मिली है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: बीजेपी से नाराज पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के बदले सुर, सोशल मीडिया पर लिखा टाटा बाय-बाय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.