17 हजार फीट पर इंडिगो के फ्लाइट पर गिरी बिजली, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
IndiGo Flight Emergency Landing in Lucknow: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट बुधवार को उड़ान के दौरान आकाशीय बिजली (Lightning Strike) की चपेट में आ गई। विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। घटना के बाद विमान के अगले हिस्से में नुकसान हुआ, लेकिन पायलट ने विमान को सुरक्षित लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतार लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, IndiGo की उड़ान संख्या 6E925 ने पटना से Lucknow के लिए उड़ान भरी थी। खराब मौसम के बीच विमान जब करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी उस पर बिजली गिर गई। इसके बाद विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए लखनऊ लाया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विमान को जांच के लिए रोका गया
लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू की गई। सामने आया कि बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज (Nose) को नुकसान पहुंचा है। इंजीनियरों की टीम विमान की जांच कर रही है ताकि नुकसान का पूरा आकलन किया जा सके।
जानकारी के मुताबिक, इसी IndiGo की इस Flight को लखनऊ से अहमदाबाद के लिए आगे की उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी जांच के चलते इसे रोक दिया गया। यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई और उन्हें बाद में अहमदाबाद रवाना किया गया।
फिलहाल घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान को सुरक्षित उतारने के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। खराब मौसम के बीच पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
Also Read: लखनऊ में बाढ़ से बिगड़े हालात, रिवरफ्रंट-बैकुंठ धाम डूबा, घरों में ताला लगाकर पलायन कर रहे लोग

