राजभाषा कार्यान्वयन में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय अव्वल, 45 कार्यालयों में मिला पहला स्थान
Lucknow News: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति-04 की प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ को राजभाषा हिंदी के बेहतर कार्यान्वयन के लिए पहला स्थान मिला। 45 सदस्य कार्यालयों की छमाही प्रगति रिपोर्ट के आधार पर किए गए मूल्यांकन में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय का प्रदर्शन सबसे बेहतर पाया गया।
मूल्यांकन के दौरान कार्यालय में हिंदी के लगातार बढ़ते प्रयोग, राजभाषा से जुड़े कार्यों के प्रभावी तरीके से संचालन और तय लक्ष्यों को पूरा करने को आधार बनाया गया। इन सभी मानकों पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ को प्रथम स्थान दिया गया।
संजय कुमार वर्मा और लकी सिंह ने लिया पुरस्कार
बैठक में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की ओर से संजय कुमार वर्मा और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी लकी सिंह ने प्रथम पुरस्कार ग्रहण किया।
कार्यालय की ओर से कहा गया कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, इसके इस्तेमाल और प्रभावी कार्यान्वयन को और मजबूत करने के लिए आगे भी लगातार नए और परिणाम देने वाले प्रयास किए जाएंगे।
कार्यालय के मुताबिक, यह उपलब्धि हिंदी के सरकारी कामकाज में इस्तेमाल को बढ़ाने और राजभाषा से जुड़े लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।
Also Read: लखनऊ के मलिहाबाद में भैंस को बचाने नाले में उतरा युवक डूबा, रस्सी छूटी तो तेज बहाव में बहा

