नाना पाटेकर को ‘Evil Dead’ कहने पर तनुश्री दत्ता की आलोचना, AICWA ने कहा- इंसानियत मर गई

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने उनके बयान की कड़ी निंदा की है।

संगठन के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इसे ‘चीप पब्लिसिटी’ बताते हुए कहा कि किसी के निधन के बाद ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है।

AICWA ने बयान जारी कर जताई नाराजगी

AICWA ने अपने बयान में कहा कि नाना पाटेकर सम्मानित अभिनेता थे और उनके निधन पर देशभर में लोग शोक जता रहे हैं।

संगठन ने आरोप लगाया कि ऐसे समय में तनुश्री दत्ता का उन्हें ‘Evil Dead’ कहना अनुचित है।

बयान में कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी के निधन पर क्या कहना चाहिए और कब चुप रहना चाहिए, यह समझना जरूरी है।

Tanushree Dutta

संगठन ने तनुश्री के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इससे फिल्म इंडस्ट्री की छवि प्रभावित होती है।

AICWA ने नाना पाटेकर को बेहतरीन अभिनेता बताते हुए उनके काम और पहचान का भी जिक्र किया।

तनुश्री ने क्या कहा था?

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने खबर सुनी है, लेकिन वह लखनऊ में अपने काम से जुड़े कार्यक्रम पर ध्यान देना चाहती हैं।

इसी दौरान उन्होंने ‘Evil Dead’ शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि उन्हें चिंता है कि शाम तक मीडिया की दिलचस्पी इसी में होगी।

तनुश्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब AICWA ने भी आधिकारिक बयान जारी कर उनके शब्दों पर आपत्ति जताई है।

Also Read: ‘बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो’, नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.