उप्र राज्य महिला आयोग की बैठक में नए ऐप और शारदीय नवरात्रि के विशेष कार्यक्रमों पर मंथन
Lucknow News: लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के कार्यालय में आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान और उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

महिला आयोग के पुनर्गठन पर सीएम का जताया आभार
बैठक के दौरान अध्यक्ष ने राज्य सरकार द्वारा महिला आयोग के पुनर्गठन के निर्णय पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में आयोग के नए मोबाइल ऐप को तैयार करने की दिशा में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, ताकि महिलाओं को त्वरित सहायता व सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इसके साथ ही, आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सभी जनपदीय कार्यालयों के सहयोग से विशेष जागरूकता व जन-कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में अगले माह प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों और अभियानों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक अधिकारी मधुलिका बाजपेई ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चारू चौधरी के अलावा आयोग की सदस्यगण हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, मीना कुमारी, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, जनक नंदिनी, मनीषा अहलावत, अवनी सिंह, सपना कश्यप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Also Read: बसपा में आकाश आनंद की औपचारिक वापसी, मायावती बोलीं- परिवारवाद से मुक्त रहेगी पार्टी

