UP BJP के SC मोर्चा अध्यक्ष घोषित, लखनऊ में अभिषेक रावत को कमान, जिला-महानगर की नई सूची जारी
UP BJP SC Morcha District Presidents List: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रविवार को जारी सूची में लखनऊ जिला इकाई की कमान अभिषेक रावत को सौंपी गई है, जबकि लखनऊ महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुंदन सिंह गौतम को मिली है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
पार्टी ने प्रदेश की सभी छह संगठनात्मक इकाइयों के अंतर्गत अध्यक्षों की तैनाती की है। इनमें पश्चिम क्षेत्र के 19, बृज क्षेत्र के 18, कानपुर क्षेत्र के 16, अवध क्षेत्र के 15, काशी क्षेत्र के 16 और गोरखपुर क्षेत्र के 11 संगठनात्मक जिले शामिल हैं। इस तरह कुल 95 संगठनात्मक जिला इकाइयों में नियुक्तियां की गई हैं।
इन जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
जारी सूची में जिला और महानगर स्तर पर कई नए नाम शामिल हैं। प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
UP BJP SC Morcha District Presidents List
- लखनऊ: जिला अध्यक्ष अभिषेक रावत, महानगर अध्यक्ष कुंदन सिंह गौतम
- कानपुर: उत्तर में विजय वाल्मीकि, दक्षिण में जय नारायण कुरील और ग्रामीण में राजेश कोरी
- वाराणसी: महानगर अध्यक्ष मनोज सोनकर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप
- प्रयागराज: महानगर में संजय पासवान, यमुनापार में दुबराज भारती और गंगापार में सूरज पासी
- गोरखपुर: महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष संजीव पासवान
- मेरठ: जिला अध्यक्ष कुलदीप मसूरी, महानगर अध्यक्ष विनोद जाटव
- आगरा: जिला अध्यक्ष सोनू दिवाकर, महानगर अध्यक्ष हर्ष दिवाकर
- बरेली: जिला अध्यक्ष विनोद दिवाकर, महानगर अध्यक्ष अभिजीत कठेरिया
- अयोध्या: जिला अध्यक्ष सियाराम रावत, महानगर अध्यक्ष अभिषेक सागर
- सहारनपुर: जिला अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, महानगर अध्यक्ष वरदान घावरी
इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, झांसी, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, गोंडा, वाराणसी मंडल के जिलों, मिर्जापुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी और पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला और महानगर स्तर के संगठनात्मक ढांचे को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अब सभी नवनियुक्त अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
Also Read: ‘पहले अपना टिकट पक्का करवाएं, फिर चुनौती दें’, अयोध्या चैलेंज पर योगी को अखिलेश का जवाब

