‘आपके 200 अफसर हमारे संपर्क में’, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पूछा- दिल्ली को कैद क्यों किया?

Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और पूछा कि लोगों को राजधानी आने से क्यों रोका जा रहा है।

‘आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में’

राहुल गांधी ने दावा किया, “आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं।”

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, “ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है। हम आपको बख्शेंगे नहीं। हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है।”

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने का आरोप लगाया।

हालांकि, अधिकारियों के संपर्क में होने और भ्रष्टाचार से जुड़े उनके दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

‘दिल्ली को किला बना दिया गया’

कांग्रेस नेता ने राजधानी में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा, “हम चाहते हैं कि वहां पुलिस का घेरा हो। हम चाहते हैं कि देश को पता चले कि आप ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है और ट्रेन-ब बसों की आवाजाही में भी बाधाएं आ रही हैं।

राहुल गांधी ने सवाल किया, “दिल्ली को कैद क्यों किया जा रहा है?” उन्होंने कहा कि राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है और हर जगह पुलिस तैनात है।

CJI से मुलाकात नहीं होने पर क्या बोले राहुल?

राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था।

उनके मुताबिक, CJI ने मिलने के बजाय याचिका दायर करने को कहा।

राहुल गांधी ने कहा कि वह INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ सोमवार दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

उन्होंने इस मुद्दे को देश के भविष्य की लड़ाई बताया।

Also Read: Delhi News: वकीलों को हिरासत में लेने और इंटरनेट बंद करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कल सुनवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.