वाराणसी में शर्मनाक वारदात, सार्वजनिक शौचालय में 14 साल की किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Rape Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेनियाबाग (Beniabagh) इलाके में स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद चौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी है।

पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, रविवार दोपहर उनकी बेटी चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग स्थित सार्वजनिक शौचालय गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी उसे खींचकर अंदर ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म (Rape) किया। घटना के बाद पिता ने चौक थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी गिरफ्तार, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने शिकायत के आधार पर देवली गली निवासी दुलारे अंसारी, पुत्र रहमतुल्लाह, को गिरफ्तार किया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही चौक थाना प्रभारी के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल (Varanasi Rape Case) पर बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

एसीपी के अनुसार, पुलिस दो दिनों के भीतर आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जुटाए गए साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जाएगी।

Also Read: झांसी का ‘काली बाबा’ निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, फौज की ड्रेस में लगाता था दिव्य दरबार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.