Ranji Trophy 2026: कौन हैं तनय त्यागराजन? रणजी ट्रॉफी में 9 विकेट लेकर हैदराबाद को दिलाई शानदार जीत

Sports News: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बाएं हाथ के स्पिनर तनय त्यागराजन ने त्रिपुरा के खिलाफ 9 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा।

उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत मोहम्मद सिराज की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने मुकाबला एक पारी और 40 रन से जीत लिया।

हैदराबाद के जिमखाना मैदान पर खेले गए मुकाबले में तनय ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए।

हैदराबाद ने पहली पारी में 294 रन बनाए और 160 रन की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में त्रिपुरा की टीम दूसरी पारी में 120 रन पर सिमट गई।

इस पारी में त्रिपुरा के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

कौन हैं तनय त्यागराजन?

15 नवंबर 1995 को जन्मे तनय त्यागराजन बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक आईपीएल में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 170 विकेट

तनय ने 37 फर्स्ट क्लास मैचों की 65 पारियों में 170 विकेट लिए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट के 33 मैचों में उनके नाम 34 विकेट हैं, जबकि 41 टी20 मैचों में वह 36 विकेट हासिल कर चुके हैं।

त्रिपुरा के खिलाफ इस प्रदर्शन ने तनय को चर्चा में ला दिया है। वहीं, रणजी ट्रॉफी में पहली बार कप्तानी कर रहे मोहम्मद सिराज को भी उनके प्रदर्शन से जीत हासिल करने में बड़ी मदद मिली।

Also Read: इन दो फैक्टर से तय होगा रोहित-विराट का फ्यूचर, BCCI ने वर्ल्ड कप खेलने के लिए रखी शर्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.