Kanpur News: बच्चों में एक्यूट कफ के बढ़ते मामलों पर कार्यशाला, डॉक्टरों ने दी जरूरी सलाह
Kanpur News: भारतीय बाल रोग अकादमी (Indian Academy of Pediatrics) की ओर से हाल ही में शहर के एक होटल में बच्चों में एक्यूट कफ (अचानक होने वाली खांसी) के विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव डॉ. शैलेन्द्र गौतम द्वारा किया गया, जिसमें देश की राजधानी दिल्ली से पधारे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने शिरकत की।
कार्यशाला के दौरान डॉक्टर राजतिलक ने अपने व्याख्यान में बताया कि बच्चों में एक्यूट कफ या अचानक उठने वाली खांसी आमतौर पर 3 से 4 हफ्तों से कम समय तक रहती है। यह बच्चों में बेहद आम समस्या है, जो अधिकांश मामलों में सामान्य वायरल संक्रमण (Viral Infection) के कारण होती है। वहीं, दूसरी वक्ता डॉ. शालिनी त्यागी ने बच्चों के एक्यूट कफ के विभिन्न पहलुओं, उसके कारणों और आधुनिक इलाज पर विस्तार से चर्चा की।
इस महत्वपूर्ण चिकित्सीय सत्र में शहर के कई जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ और वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व डीजी एमआई डॉ. वीएन त्रिपाठी, डॉ. केके डोकानियां, डॉ. शीला चित्रांशी, डॉ. शाइनी सेठी और डॉ. आरपी मवाल समेत कई गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे और कार्यशाला के विषयों पर अपने विचार रखे।
Also Read: यूपी में वयस्क बेटा भी मांग सकता है पिता से गुजारा भत्ता, सुलतानपुर कोर्ट का अहम आदेश

