आत्मसम्मान की लड़ाई के लिए घेर सकते है थाना-तहसील: कौशल किशोर

Lucknow News: अपराध मुक्त शिक्षा, नशामुक्त समाज हो, साथ ही शिक्षा एक समान मिले इसके लिए पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार कौशल किशोर के नेतृत्व में पारख महासंघ के बैनर तले आत्मसम्मान रथ यात्रा निकाली गयी। जिसका समापन देर शाम को हुआ।

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत कौशल किशोर ने रथ यात्रा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि अमीर हो या गरीब सबको एक समान शिक्षा मिलनी चाहिये। कक्षा 6 से बच्चों को अपराध के बारे में पढ़ाया जाये, जिससे नवयुवक अपराध की दुनिया से दूर रहें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने व अपने बच्चों को नशे से बचाना है। नशा एक ऐसी लत है जो खुद को बर्बाद करने के साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है। उन्होंने रहीमाबाद में यात्रा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि थाना, तहसील, अस्पताल आदि जगहों पर अगर सम्मान नहीं मिला अथवा गरीबों, वंचितों, पीड़ितों की आवाज नहीं सुनीं गयी तो कार्यकर्ताओं के साथ घेराव कर आत्मसम्मान दिलाने के साथ न्याय दिलाने का काम किया जायेगा।

हमें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर दिया लॉलीपाप: विकास किशोर

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर को भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। जिसपर विकास किशोर ने रथ यात्रा में खुलकर बोला कि उन्हें पार्टी ने उपाध्यक्ष बनाकर लॉलीपाप दिया है। जो उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुये कहा कि हमने जितनी बार मोदी-योगी का नाम लिया, उतना तो अपने माता-पिता का नाम नहीं लिया। लेकिन कुछ भाजपा के नेताओं ने उनके पिता को हराने के साथ पार्टी का विरोध किया।

नौ स्थानों पर हुआ आत्मसम्मान रथ यात्रा का भव्य स्वागत

आत्मसम्मान रथ यात्रा का शुभारंभ काकोरी के दुर्गागंज से इसके बाद माल के गौरय्या, माल, गहदों, ससपन,रहीमाबाद, अटौरा, मलिहाबाद कस्बा सहित कसमंडीकलां में स्वागत हुआ। इस मौके पर विधायक जयदेवी कौशल, ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा, जितेन्द्र गौतम, अंजू सिंह, नवीन यादव, ओमप्रकाश साहू, सिराज अहमद, आदर्श सिंह, सतीश गोस्वामी, मीनू वर्मा, पंकज प्रधान, राजू कोयला वाले सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सुरेन्द्र कुमार

Also Read: झोलाछाप के पास अर्बाशन कराने पहुंची 5 महीने की प्रेग्नेंट नाबालिग, निकाल दी छोटी आंत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.