Siddharthnagar News: दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे 3 किशोरों की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा देखकर बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बयारा चौराहे के पास देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान इंद्रजीत गौतम (20), विशाल (17) और मुकेश अग्रहरि (17) के रूप में हुई है। तीनों चौरा बनगवा गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक दुर्गा पूजा देखकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे 3 किशोरों की सड़क हादसे में मौत

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन युवकों की मौत से चौरा बनगवा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। एक साथ तीन युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: मायावती ने उठाई संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग, NRHM कर्मचारियों का किया समर्थन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.