यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले, धीरेंद्र सचान बने पंचायतीराज निदेशक
Lucknow News: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों और तैनाती क्षेत्रों में फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत धीरेंद्र सिंह सचान को पंचायतीराज विभाग के निदेशक पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, आगरा और आजमगढ़ जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) की नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल की चपेट में स्वास्थ्य, नगरीय रोजगार तथा राजस्व परिषद से जुड़े कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आए हैं।
तबादले की सूची और नई जिम्मेदारियां
धीरेंद्र सिंह सचान: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव पद से स्थानांतरित कर अब निदेशक, पंचायतीराज (उत्तर प्रदेश) बनाए गए हैं।
राकेश कुमार पटेल: सीडीओ (आजमगढ़) के पद से ट्रांसफर कर विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण: मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी से बदलकर अब आजमगढ़ के नए सीडीओ नियुक्त किए गए हैं।
राजेश कुमार: आगरा मंडल के अपर आयुक्त पद से हटाकर विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग का प्रभार दिया गया है।
प्रतिभा सिंह: आगरा की सीडीओ पद से पदोन्नत/स्थानांतरित कर अब आगरा मंडल की नई अपर आयुक्त बनाई गई हैं।
अमित कुमार: कानपुर देहात के एडीएम (प्रशासन) से पदोन्नत कर आगरा का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है।
देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद (प्रयागराज) के पद से हटाकर फिलहाल प्रतीक्षारत (Awaiting Posting) रखे गए हैं।
Also Read: नीला ड्रम कांड में मुस्कान-साहिल को फांसी, सौरभ राजपूत हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

