Lucknow News: प्रशासक बनाये जाने के बाद भी गांवों में विकास कार्य पड़े ठप्प

Lucknow News: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मई के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो गया थे। समय से चुनाव न करा पाने से सरकार ने उन्हीं ग्राम प्रधानों को प्रशासक बना दिया था। वहीं प्रशासक बनाए जाने के बाद अब तक गांवों की कार्ययोजनायों की स्वीकृति उच्चाधिकारियों से नहीं मिल सकी है। जिससे गांवों के विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।

विकास खंड मलिहाबाद की 64 ग्राम पंचायतों का बुरा हाल है। गांवों में विकास कार्य नहीं होने से जलभराव, गंदगी, अंधेरा छाया हुआ है। ग्राम पंचायत मवईकलां में सोलर, स्ट्रीट लाईट, हैंडपंप काफी समय से खराब पड़े हैं। जिसे बनवाने के लिये पारख महासंघ के विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र गौतम ने कई बार सचिव से मौखिक रूप से शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायतों का कोई प्रभाव अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा हैं। यही हाल अन्य ग्राम पंचायतों का भी हैं। जहां अंधेरा छाने के साथ गांव की नालियां बजबजा रही है। कहीं नाली मरम्मत की जरूरत है तो कहीं आरसीसी रोड अथवा खड़ंजा की। प्रधान संघ अध्यक्ष (प्र) अखिलेश उर्फ अंजू सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल विगत 25 मई को समाप्त हो गया था। जिसके बाद सरकार ने ग्राम प्रधानों को ही 6 माह के लिये प्रशासक बनाया था।

चार माह बाद भी कार्ययोजना की नहीं मिली स्वीकृति

प्रधान संघ अध्यक्ष (प्र) अखिलेश उर्फ अंजू सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल विगत 25 मई को समाप्त हो गया था। जिसके बाद सरकार ने ग्राम प्रधानों को ही 6 माह के लिये प्रशासक बनाया था। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाये हुऐ करीब साढ़े 4 माह का समय व्यतीत हो चुका है, लेकिन अभी तक वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन नहीं मिल सका है। जिससे गांवों के विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हैं। डेढ़ माह का अब प्रशासक प्रधानों के पास समय बचा है। इसी बीच 14 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने सरकार को तीन माह के अन्दर पंचायत चुनाव कराने के आदेश दे दिये हैं। अब यह दिलचस्प हो गया है कि अब चुनाव होंगे या फिर गांव का विकास।

एडीओ पंचायत बोले अनुमोदन के लिये भेजी गयी हैं फाइलें

सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवओम से जब इस सम्बन्ध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि जो पुराने वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्य रनिंग में थे वो चल रहें हैं। साथ ही ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना की फाइलें अनुमोदन के लिये भेजी गयी हैं। अनुमोदन मिलते ही कार्य कराना शुरू हो जायेगा।

रिपोर्ट- सुरेन्द्र कुमार

Also Read: Lucknow News: शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे ने जारी किया नया वीडियो, आत्महत्या करने की दी चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.