बृजभूषण शरण सिंह का दावा, एलन मस्क के इशारे पर भारत में हो रहे आंदोलन

Unnao News: देशभर में चल रहे विभिन्न विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों को लेकर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्नाव में बोलते हुए उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के इशारे पर देश में यह पूरा माहौल तैयार किया जा रहा है और इसके पीछे भारत के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश काम कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि हमारे देश की तुलना पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से की जा रही है, और देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब सुप्रीम कोर्ट को डराने के उद्देश्य से कोई मार्च निकाला गया है। उन्होंने तंज कसा कि जो विदेशी ताकतें भारत में सिर्फ अपनी शर्तों पर व्यापार करना चाहती हैं, वही इस तरह के आंदोलनों को परोक्ष रूप से हवा दे रही हैं।

राजनाथ सिंह का पलटवार

दूसरी ओर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली के विरोध प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर करारा हमला बोला है। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का मुख्य उद्देश्य देश में अराजकता फैलाकर बांग्लादेश के घटनाक्रम की तर्ज पर सत्ता पलटना है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल रचनात्मक कार्यों और राष्ट्र-निर्माण में युवाओं का उपयोग करने के बजाय, उन्हें अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने और टकराव पैदा करने के लिए मोहरा बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन किसी को भी CJP का आज तिरंगा मार्च

इस बीच, देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुंबई पुलिस ने CJP को शहर के आज़ाद मैदान में एक दिवसीय तिरंगा मार्च निकालने की अनुमति दे दी है, जबकि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसकी इजाजत नहीं दी है। इसके बावजूद दिल्ली के कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क के आसपास सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। सेंट्रल पार्क के चारों तरफ 40 से अधिक नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। वहीं, सेंट्रल पार्क से जंतर-मंतर की दूरी महज कुछ ही दूरी पर होने के कारण पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग और भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Also Read: राजनाथ सिंह के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.