लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, 98 साल के BJP नेता को चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत

LK Advani Hospitalized: बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और पल्मोनरी विभाग में उनका इलाज चल रहा है।

चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।

एक हफ्ते पहले PM मोदी ने की थी मुलाकात

LK Advani के अस्पताल में भर्ती होने से करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर आडवाणी से आशीर्वाद लिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सरकार की कमान संभाली थी। इसके बाद उन्होंने तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया और फिर प्रधानमंत्री बने। वह लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर चुके हैं।

आडवाणी (LK Advani) से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन और देश के लिए योगदान की सराहना की थी। उन्होंने देश की प्रगति को मजबूत करने में आडवाणी की अहम भूमिका का भी जिक्र किया था।

Also Read: पापों के मटके भर चुके हैं, अब टैंकर आएंगे’, अखिलेश ने 12 काले मटके रखकर बीजेपी पर बोला हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.