श्रावस्ती में लिफ्ट देकर महिला के साथ रेप की कोशिश, विरोध पर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shravasti Woman Murder Case: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में नहर किनारे महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पांच दिन की जांच के बाद खुलासा किया है। मृतका की पहचान पुष्पा शुक्ला (Pushpa Shukla) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक भगेलू यादव महिला को घर पहुंचाने की बात कहकर अपने वाहन में बैठाकर ले गया था। आरोप है कि उसने सुनसान जगह पर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

11 अक्टूबर को महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने मृतका की पहचान और हत्या की वजह का पता लगाना चुनौती थी।

इलाज कराकर लौट रही थीं पुष्पा शुक्ला

पुलिस के अनुसार, Pushpa Shukla घटना वाले दिन बीरपुर से दवा-इलाज कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान वह भगेलू यादव के ई-रिक्शा में बैठीं। आरोप है कि चालक उन्हें सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने उनके साथ गलत काम करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उनकी हत्या कर दी और शव को नहर किनारे छोड़कर फरार हो गया।

CCTV और CDR से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती की टीम ने मामले की जांच की। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), सीसीटीवी फुटेज और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की मदद से भगेलू यादव की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीओ भरत पासवान के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा और मृतका की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: बागेश्वर के प्रसिद्ध मां आदि बद्री भगवती मंदिर में लगी भीषण आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.