Ranji Trophy 2026: मोहम्मद शमी रणजी मैच से भी बाहर, बंगाल की प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह

Sports News: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयन नहीं होने के बाद मोहम्मद शमी को रणजी ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भी बंगाल की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

बंगाल की टीम सर्विसेज के खिलाफ मैदान पर उतरी, लेकिन शमी अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे।

पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले शमी के बाहर होने की वजह को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मोहम्मद शमी को बंगाल की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें बंगाल और सर्विसेज के बीच मैच के टॉस से पहले टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाते देखा गया था। ऐसे में उनके चोटिल होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली के खिलाफ लिए थे पांच विकेट

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल के पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।

उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में एक विकेट लिया था। बंगाल ने इस मुकाबले में दिल्ली को नौ विकेट से हराकर सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी।

Mohammed Shami

इस प्रदर्शन के बाद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।

अब बंगाल के दूसरे मुकाबले से बाहर रहने के बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, फिलहाल उनके बाहर होने और राष्ट्रीय टीम में चयन नहीं होने के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

101 फर्स्ट क्लास मैचों में 389 विकेट

मोहम्मद शमी ने अब तक 101 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 389 विकेट हासिल किए हैं।

इस दौरान उन्होंने 15 बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं, जबकि दो बार एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।

Also Read: IND vs WI T20 Series: सीरीज 2-2 से ड्रॉ, फिर भी भारत-वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, जमकर बरसे छक्के

Get real time updates directly on you device, subscribe now.