UP चुनाव से पहले कांग्रेस की डिमांड, सपा को सौंपी 170 सीटों की लिस्ट, सीटों पर मंथन शुरू

UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को करीब 170 सीटों की सूची सौंपी है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन सीटों का चयन जमीनी स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है। अब दोनों दलों के बीच इन सीटों को लेकर बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है।

A, B, C और D कैटेगरी में बांटी गईं सीटें

कांग्रेस ने अपनी सूची में शामिल 170 सीटों को चार कैटेगरी में बांटा है। सूत्रों के मुताबिक, कैटेगरी A में शामिल सीटों पर पार्टी का रुख लगभग तय है और यहां समझौते की गुंजाइश कम रखी गई है। कैटेगरी B की सीटों पर कुछ बदलाव संभव हैं। वहीं, कैटेगरी C और D में शामिल सीटों को लेकर कांग्रेस बातचीत के लिए तैयार है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी किसी निश्चित संख्या में सीटें लेने पर अड़ी नहीं है, लेकिन गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है। फिलहाल दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर अंतिम सहमति नहीं बनी है।

सीट बंटवारे के लिए बन सकती है संयुक्त कमेटी

सूत्रों के मुताबिक, सीट शेयरिंग (SP Congress Seat Sharing पर चर्चा के लिए सपा और कांग्रेस के नेताओं की एक संयुक्त कमेटी बनाई जा सकती है। यह कमेटी दोनों दलों के दावों और प्राथमिकताओं पर चर्चा कर सहमति बनाने की कोशिश करेगी। इसके बाद ही तय होगा कि 2027 के चुनाव में दोनों पार्टियां कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराना दोनों दलों का साझा लक्ष्य है। इसके लिए दोनों पार्टियां जरूरी त्याग करने पर भी विचार कर सकती हैं। Congress की ओर से 170 सीटों की सूची सौंपे जाने के बाद अब आगे की बातचीत पर नजर रहेगी।

Also Read: ‘जेल जाने की तैयारी रखें’, MLC चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.