‘जेल जाने की तैयारी रखें’, MLC चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी

UP MLC Election 2026: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव से पहले अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और अफसर निष्पक्ष होकर काम करें, वोटों में हेराफेरी न हो। अगर अधिकारी किसी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे, तो उन्हें जेल जाने की तैयारी रखनी चाहिए।

Akhilesh Yadav ने कहा कि जांच में जिन लोगों के खिलाफ पर्याप्त तथ्य और प्रमाण मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने शिक्षा विभाग में कथित वसूली और ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसे लिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसए और डीआईओएस भी इससे बच नहीं सकेंगे। उनके मुताबिक, बदलाव आने पर कानून और न्याय ऐसे अधिकारियों को जेल भेज सकते हैं।

वोटर लिस्ट और फोन कॉल को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ के काकोरी स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट में मलिहाबाद के पूर्व सपा प्रत्याशी सोनू कनौजिया के पिता राम गोपाल कनौजिया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा बिना धांधली के चुनाव नहीं जीत सकती। उन्होंने दावा किया कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों को फोन करके धमका रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट भाजपा के मंत्रियों और नेताओं तक कैसे पहुंची, जबकि यह सूची आम तौर पर उपलब्ध नहीं है। अखिलेश ने आशंका जताई कि इसके लिए किसी कंपनी की मदद ली गई होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संदिग्ध वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने अयोध्या-फैजाबाद चुनाव से जुड़ी रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही।

Akhilesh Yadav ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए आरोप लगाया कि वहां पैसा इकट्ठा किया जा रहा है। एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गणना पर करोड़ों रुपये खर्च होने और 29 बीएलओ की मौतों के बावजूद एक व्यक्ति के नाम पर चार या दस वोट मिलने की शिकायतें सामने आना गंभीर मामला है।

सपा के एमएलसी उम्मीदवारों को जिताने की अपील

अखिलेश ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शशांक यादव, कांति सिंह, डॉ. मान सिंह, आशुतोष सिन्हा और प्रमेन्द्र सिंह को समर्थन देने की अपील की। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने डॉ. आकाश अग्रवाल, सुशील पटेल, डॉ. संजयन त्रिपाठी, हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर, लाल बिहारी यादव और नितिन तोमर के पक्ष में मदद मांगी।

Also Read: UP चुनाव से पहले अखिलेश का कड़ा रुख, महीनेभर में 4 जिला और 1 प्रदेश इकाई भंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.