सगा भाई दो सालों तक करता रहा नाबालिग से दरिंदगी, बहन ने खुद बनाई वीडियो, तब दर्ज हुआ मामला
Fatehpur news: फतेहपुर में एक नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसका सगा भाई लगातार उसे दो वर्षों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। वीडियो साक्ष्य दिखाने पर परिवार ने मामला थाने पहुंचाया।
मामला फतेहपुर के के थरियांव इलाके के एक गाँव का है, जहां रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना उजागर हुई है। पीड़िता ने बताया कि उसका 25 वर्षीय सगा भाई, जो करीब तीन साल पहले पत्नी के हत्या के आरोप में जेल गया था और लगभग दो साल पहले रिहा हुआ है, वो रिहाई के बाद से उसे जबरन शारीरिक शोषण करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भय में रखा और बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही।
कई दिनों तक घरवालों को बताए बिना सहन करने के बाद पीड़िता ने हाल ही में परिजनों को आपबीती बताई, लेकिन परिवार के सदस्य पहले आरोप मानने को तैयार नहीं रहे। परिवार का इनकार देखते हुए पीड़िता ने छोटी भाभी और कुछ सहेलियों की मदद से शोषण का वीडियो बनवाया और इसे घरवालों को दिखाया। वीडियो मिलने पर छोटी भाभी ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। आरोपी देर रात पकड़ा गया और फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ पूछताछ कर रही है। पीड़िता को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए परिवार के सदस्यों के बयान लिए जा रहे हैं और गोपनीयता बरती जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की जांच और बाल संरक्षण से संबंधित कार्रवाइयां जारी हैं।
Also Read: Kanpur में ‘लव जिहाद’ का मामला, दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

