Basti: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: नगर थाना अंतर्गत मंझरिया गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। मृतका की पहचान सीमा पुत्री राम पाल (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हरीरामपुर भैंसहा, थाना हरिगांव, जिला सीतापुर की रहने वाली थी। घटना दिग्विजय चौधरी उर्फ़ देवीलाल निवासी कमठहिया के ईंट-भट्ठे पर हुई।

बारिश के दौरान मजदूर अस्थायी रूप से निर्मित टीन शेड आवास में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे में ऊषा रानी भी झुलस गईं। वह बेहरवा, थाना लहरपुर, जिला सीतापुर की रहने वाली हैं। घायल ऊषा रानी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतका सीमा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस हादसे से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

Also Read: Bareilly News: संदिग्ध हालत में किसान की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.