भगत सिंह जयंती पर AAP का यूपी में रक्तदान अभियान, सभी जिलों में लगाए गए शिविर
Lucknow News: लखनऊ में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश ने रविवार को प्रदेशव्यापी रक्तदान अभियान चलाया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगाए गए। हमीरपुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर, सहारनपुर, आगरा, गोरखपुर, हापुड़, अंबेडकरनगर, गौतमबुद्धनगर, गोंडा, बरेली, गाजीपुर, सोनभद्र और चित्रकूट समेत कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने अभियान में हिस्सा लिया।
लखनऊ में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के शताब्दी विभाग में आयोजित शिविर की जिम्मेदारी पार्टी की जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने संभाली। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
इरम रिजवी ने कहा कि भगत सिंह और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों की मदद करना समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण गरीब और असहाय परिवारों को परेशानी होती है।
नियमित रक्तदान की अपील
रिजवी ने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य भगत सिंह के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार जताया और लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में विवेक सिंह, विकास सिंह, माजिद, अनूप पाल, ज्ञान सिंह, जावेद, प्रेरणा, सुरभि, उमराह, उमेश, शहाना, आरिफा, शाहीन, निखत, खालिदा, गुलफिशा, माजदा, शोएब, किरन, रोहित, आफरीन, इशरत, जिया, सौम्या, सादिया, फामिदा, फराह जहां, नसरीन, मो. कलीम और रूही समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Also Read: Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास धंसी सड़क, LDA ने पॉलीथिन से ढका गड्ढा

