UP में प्रशासनिक फेरबदल, 5 IPS अफसरों के तबादले, ललितपुर, रामपुर और लखनऊ में बदले पुलिस कप्तान
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव के तहत रामपुर, ललितपुर और लखनऊ समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों के बाद कई जिलों में पुलिस नेतृत्व बदल गया है, जबकि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में भी अहम जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।
किसे मिली नई जिम्मेदारी
जारी तबादला सूची के मुताबिक, आईपीएस अनिल कुमार सिंह (एसपीएस-2015) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से स्थानांतरित कर रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं, IPS गोपाल कृष्ण चौधरी (आरआर-2016), जो अब तक पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात थे, उन्हें 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में मोहम्मद मुस्ताक (आरआर-2016) को ललितपुर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोमेंद्र मीणा (आरआर-2017) को रामपुर के एसपी पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना (आरआई), आगरा बनाया गया है। वहीं संजीव कुमार बाजपेयी (एसपीएस-2018) को 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा के सेनानायक पद से हटाकर ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती के बाद संबंधित जिलों और इकाइयों में जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी होगी।
देखिए IPS तबादलों की लिस्ट…

Also Read: कांवड़ियों को सीएम योगी की नसीहत, बोले- हुड़दंग हुआ तो विरोधियों को मिलेगा मौका

